inshorts

अधिकतम सज़ा नहीं मिली: कोलकाता रेप-हत्या मामले पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है। मजूमदार ने कहा, "हम अधिकतम सज़ा चाहते थे, यह अधिकतम सज़ा नहीं है।" उन्होंने कहा, "आरोपी की बात को ध्यान में रखते हुए अभी और जांच की जानी चाहिए।"