हरिद्वार (उत्तराखंड) हेट-स्पीच मामले में ज़मानत पर बाहर आए यति नरसिंहानंद ने हिंदुओं से आने वाले दशकों में भारत को 'हिंदू-विहीन' बनने से रोकने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "गणितीय गणना बताती है कि...2029 में एक गैर-हिंदू प्रधानमंत्री बन जाएगा।" बकौल नरसिंहानंद, 12-14 अगस्त तक मथुरा-गोवर्धन क्षेत्र में धर्म संसद का आयोजन होगा।