inshorts

अधिकारियों के दबाव में तीन पत्रकारों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत: एमपी का स्वास्थ्य अधिकारी

भिंड (मध्य प्रदेश) में बीमार शख्स को ठेले पर ले जाने के कथित फर्ज़ी वीडियो को लेकर तीन पत्रकारों पर केस दर्ज होने के बाद मामले में शिकायतकर्ता स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि उन्होंने अधिकारियों के आदेश पर शिकायत दर्ज कराई थी। बकौल अधिकारी, "कलेक्टर, एसडीएम व सीएमएचओ तीनों का आदेश था...दबाव डाला गया...हम क्या जानें...ये (पत्रकार) कौन हैं।"