अधिकारी ने शेयर कीं पुराने समय की टॉर्च की तस्वीरें, लिखा 'किसको-किसको वो दौर याद है'

आईएएस अधिकारी और सिक्किम के अपर मुख्य सचिव जी.पी. उपाध्याय ने ट्विटर पर पुराने समय की टॉर्च की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "वो दिन, किसको-किसको वो दौर याद है।" इसपर आईपीएस अधिकारी सूरज सिंह परिहार ने लिखा, "बखूबी याद है सर...मेरे बाबा की टॉर्च से मैं कई बार पेड़ों पर...लटकते और कहानियों में सुनाए गए भूत-चुड़ैल ढूंढ लेता था।"