अधिकारों की मांग कर रहीं महिला प्रदर्शनकारियों पर तालिबान ने किया पैपर स्प्रे

तालिबानी लड़ाकों ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में काम और शिक्षा के अधिकार की मांग कर रहीं महिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पैपर स्प्रे किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 20 महिलाएं 'समानता और न्याय' का नारा लगाते हुए काबुल विश्वविद्यालय के सामने इकट्ठी हुईं जो 'महिला अधिकार, मानवाधिकार' वाले बैनर हाथ में लिए हुए थीं।