अनाउंसमेंट हुआ 'पंडाल गिरने वाला है, भागो', बजी सीटी; 7 मिनट में क्या हुआ जिससे कोलकाता में गईं 19 जान?
बकौल रिपोर्ट्स, अत्यधिक भीड़ के बीच चोरबागान( कोलकाता) में अनाउंसमेंट हुआ था कि 'पंडाल गिरने वाला है...बाहर भागो' जिससे संभवत: भगदड़ की स्थिति बनी थी। इसी समय निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा सीटी बजाए जाने से श्रद्धालुओं में भ्रम फैला। बीबीसी ने एक गवाह के हवाले से बताया कि पूरी घटना 5-7 मिनट में हुई जिसमें 19-लोगों की मौत हो गई।