अनोखा मंदिर, चढ़ाया गया दूध बेकार नहीं जाता; ज़रूरतमंद लोग करते हैं इस्तेमाल
तमिलनाडु के होसुर में स्थित ब्रह्मा मलाई मंदिर देश में सस्टेनेबल मैनेजमेंट का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है। यहां की खास बात यह है कि मंदिर में चढ़ाया गया कोई भी प्रसाद या सामग्री व्यर्थ नहीं जाता और हर चीज़ का जरूरत के अनुसार सोच-समझकर उपयोग किया जाता है और ज़रूरतमंद लोगों तक यह पहुंचाया जाता है।