चीन में एक कपल ने अपनी शादी पर पारंपरिक स्टेज की जगह कुश्ती का रिंग बनाया और आपस में बाकायदा 3 राउंड की कुश्ती लड़ी। दरअसल, दूल्हे ने तामझाम के फिज़ूलखर्च से बचने के लिए ऐसा किया और कुश्ती में दुल्हन ने प्लानिंग के तहत 'जीत' हासिल की। इसके बाद दुल्हन को घर का काम न करने का इनाम मिला।