अनुच्छेद 370 से पेगासस तक, CJI जस्टिस सूर्यकांत के इन फैसलों की देशभर में हुई चर्चा

नवनियुक्त सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वह अनुच्छेद-370 हटाने, एसआईआर (बिहार) और पेगासस स्पाईवेयर मामले की सुनवाई, रक्षा बलों की वन रैंक-वन पेंशन, पीएम मोदी की पंजाब यात्रा में सुरक्षा चूक, पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया प्रकरण और राजद्रोह कानून को प्रभावी रूप से निलंबित करने जैसी प्रमुख कार्यवाहियों का हिस्सा रहे हैं।