अनुचित साधनों के इस्तेमाल के कारण 22 उम्मीदवारों का NEET PG परिणाम किया गया रद्द
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने एनईईटी पीजी परीक्षा में शामिल हुए 22 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द कर दिए हैं क्योंकि इनमें से 21 उम्मीदवार अनुचित संसाधनों का इस्तेमाल करते पाए गए थे। वहीं, एक उम्मीदवार का परिणाम कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक दिया गया। एनईईटी पीजी 2025 काउंसलिंग अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।