अनाज रखने का बहाना बनाकर मुस्कान ने हत्या से पहले ₹1100 में खरीदा था ड्रम: दुकानदार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में एक दुकानदार ने खुलासा किया है, "सुबह के समय एक लड़की रिक्शे से आई थी और ड्रम मांग रही थी।" दुकानदार ने बताया, "दुकान पर मौजूद बच्चे ने पूछा था कि किस काम के लिए ड्रम चाहिए...तो बोली 'अनाज रखने के लिए चाहिए।' इसके बाद ₹1100 में ड्रम खरीदा और लेकर चली गई।"