रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी सोमवार को वाराणसी (यूपी) पहुंचे और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन व अभिषेक किया। उन्होंने मंदिर को ₹1 करोड़ का दान दिया। इसके बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष कुमकुम पूजन भी कराया। अनंत अंबानी की 5 महीने में काशी की यह दूसरी यात्रा थी।