रिलायंस के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने मथुरा (यूपी) में 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा पूरी की है। उन्होंने कहा कि बचपन से यह इच्छा थी जो आज पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रीकृष्ण के साथ चलने जैसा अनुभव हुआ और देश की भलाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और जीव-जंतुओं के कल्याण की प्रार्थना की।