अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का दिया आदेश
दुलारचंद हत्याकांड में जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी ज़मानत रद्द कर 1-दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा है। उन्हें पटना हाईकोर्ट ने ज़मानत दी थी जिसे दुलारचंद के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अनंत ने 25-नवंबर को बेटी की शादी का हवाला देते हुए और समय मांगा था।