inshorts

अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़ के बीच सब्ज़ी से भरे भगोने में गिरा शख्स, वायरल हुआ वीडियो

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी के शादी समारोह का एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शख्स सब्ज़ी के बड़े से भगोने में गिरा दिख रहा है। शादी के कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कोई गत्ते पर तो कुछ लोग डिस्पोज़ेबल ग्लास में सब्ज़ी और हाथ में पूड़ियां लेकर खाते दिख रहे हैं।