अनाथ बच्चों को गोद क्यों नहीं लेते?: आवारा कुत्तों को गोद लेने को लेकर प्रोत्साहन की मांग पर SC

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान डॉग लवर्स की ओर से कुत्तों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहन दिए जाने का सुझाव दिया गया। इसपर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतने लंबे तर्क जानवरों के लिए दिए जा रहे हैं लेकिन अनाथ बच्चों के मुद्दे पर कोई पैरवी क्यों नहीं करता।