अनुमान से कमज़ोर रहे TCS के दिसंबर तिमाही के नतीजे, मुनाफे में आई 14% की गिरावट

टाटा ग्रुप की TCS के दिसंबर तिमाही नतीजे बाज़ार के अनुमान से कमजोर रहे। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% घटकर ₹10,657 करोड़ रहा। दरअसल, इस मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह रीस्ट्रक्चरिंग खर्च, नए लेबर कोड्स का असर और अमेरिका में चल रहे कानूनी विवाद से जुड़े करीब ₹2,128 करोड़ के एक्सेप्शनल चार्जेज रहे।