अनुमति के बाद बयान दें अधिकारी: होली को लेकर CO के विवादित बोल के बाद संभल के DM
संभल (यूपी) सीओ अनुज चौधरी के 'मुसलमानों को रंग से तकलीफ है तो वे होली के दिन बाहर न निकलें' बयान के बाद ज़िलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा, "वर्तमान में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिकृत रूप से अनुमति लेने के बाद ही वे किसी तरह का बयान दें।"