अनुमति मिले न मिले, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 10 मार्च को खेलेंगे होली: करणी सेना
यूपी के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने पर अखिल भारतीय करणी सेना (एबीकेएस) ने एएमयू के खिलाफ नारेबाज़ी की है। एबीकेएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को सौंपा। करणी सेना ने कहा, "अनुमति मिले न मिले...हम एएमयू में 10 मार्च को होली खेलेंगे।"