अनिल अंबानी की इस कंपनी ने Q1 में बनाया ₹44 करोड़ का प्रॉफिट, फिर भी शेयरों में सुस्ती
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को जून तिमाही में ₹44.68 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है लेकिन इसके बावजूद सोमवार को कंपनी के शेयर मामूली बढ़त के साथ ₹64.08 पर खुले। बकौल कंपनी, जून तिमाही में उसका रेवेन्यू 5.35% घटकर ₹1,885 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹98.16 करोड़ का घाटा हुआ था।