अनिल अंबानी की कंपनी पर ईडी ने कसा शिकंजा, R-Infra के 13 बैंक अकाउंट किए सीज़
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट ऐक्ट (FEMA) मामले में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (R-Infra) के 13 बैंक अकाउंट सीज़ कर दिए हैं। बकौल ईडी, इन बैंकों में करीब ₹55 करोड़ की राशि जमा है। R-Infra और उसके SPVs पर हाईवे निर्माण परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिले धन की हेराफेरी का आरोप है।