अनिल अंबानी ने पत्नी टीना अंबानी के साथ गया में किया पूर्वजों का पिंडदान
उद्योगपति अनिल अंबानी रविवार को अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ गया (बिहार) के विष्णुपद मंदिर पहुंचे और अपने पूर्वजों की आत्मशांति व मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान व तर्पण किया। पिंडदान के बाद अनिल और टीना अंबानी ने मंदिर में भगवान विष्णु के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। उन्होंने आदिशक्ति पीठ मां मंगलागौरी मंदिर में भी विशेष पूजा की।