अनिल अंबानी पर ED का दोहरा घेरा, समन के बाद बैंकों को चिट्ठी लिख बढ़ाईं मुश्किलें
केंद्रीय एजेंसी ईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के समूह की कंपनियों के खिलाफ करोड़ों रुपये के कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 5-अगस्त को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसके अलावा, ईडी ने 12-13 सार्वजनिक और निजी बैंकों को पत्र लिखकर इन कंपनियों को दिए गए लोन का विवरण मांगा है।