वेदांता ग्रुप के चेयरमैन-बिलियनेयर 72-वर्षीय अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ करीब ₹32,000 करोड़ है। 1954 में पटना में जन्मे अग्रवाल ने 1970 के दशक में मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग से करियर शुरू किया था। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने 1976 में शमशेर स्टर्लिंग कॉर्पोरेशन, 2001 में BALCO, 2002 में हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड का अधिग्रहण किया और 2003 में वेदांता रिसोर्सेज़ पीएलसी की स्थापना की।