अनावश्यक मांगें बंद करें पुतिन: रूस पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर ज़ेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अनावश्यक मांगें रखकर युद्ध लंबा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब तक रूस यूक्रेनी क्षेत्र से पीछे नहीं हटता...तब तक उसपर प्रतिबंध जारी रहने चाहिए।" अगले हफ्ते सऊदी अरब में अमेरिका के साथ यूक्रेन और रूस अलग-अलग शांति वार्ता करेंगे।