अनुष्का शर्मा को 'मैम' बुला रहे थे हर्षित राणा, विराट कोहली ने दिया जवाब

भारतीय गेंदबाज़ हर्षित राणा ने एक इंटरव्यू में ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ड्रेसिंग रूम में अनुष्का को पहली बार देखने के बाद मैंने उन्हें मैम कहकर संबोधित किया। इस पर विराट कोहली तुरंत मज़ाक में बोले, 'तू मैम क्यों बोल रहा है इनको? भाभी बोल इनको'।"

Load More