पुलवामा हमले के अंतिम बचे आतंकी से मैच हुई अनंतनाग में मारे गए जैश के आतंकी की तस्वीर

कश्मीर पुलिस ने बताया है कि हाल ही में अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में मारे गए एक आंतकवादी की तस्वीर जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समीर डार से मेल खाती है जो पुलवामा हमले में शामिल अंतिम जीवित आतंकवादी था। पुलिस ने कहा, "हम डीएनए सैंपल मिलान कर रहे हैं।" 2019 के पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के कम-से-कम 40 जवान शहीद हुए थे।