अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज़ में शामिल होने जामनगर पहुंचे गेट्स व आनंद महिंद्रा
अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज़ में शामिल होने के लिए अरबपति बिल गेट्स, अदार पूनावाला और आनंद महिंद्रा शुक्रवार को गुजरात के जामनगर पहुंच गए। इसके अलावा मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग, उनकी पत्नी प्रिसिला चान और टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज़ के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं।