अनअकैडमी के टीचर ने कहा- आदिवासियों में दिमाग नहीं होता; फर्म ने मांगी माफी
अनअकैडमी के टीचर सिद्धार्थ सिंह ने "मिशन आईएएस 2021 | जियोग्राफी बाय सिद्धार्थ सर | बायोम्स" के लेक्चर में पूर्वोत्तर के आदिवासी किसानों पर नस्लीय टिप्पणी की। उन्होंने झूम कृषि के बारे में बात करते हुए कहा कि आदिवासी किसानों में 'दिमाग नहीं होता, ना ही उनके पास ज़मीन-जायदाद के कोई कानूनी कागज़ होते हैं'। अनअकैडमी ने माफी मांगी है।