अनचाहे व स्पैम कॉल्स से मिलेगा छुटकारा, भारत में लॉन्च हो रहा पहला AI बेस्ड कॉलर असिस्टेंट

हैदराबाद की कंपनी 'इक्वल एआई' भारत का पहला एआई आधारित कॉलर असिस्टेंट लॉन्च करने वाली है। यह ऐप अनजान व स्पैम कॉल्स को फिल्टर कर यूज़र तक पहुंचाता है व टेस्टिंग में यह 94% स्पैम कॉल्स पकड़ने में सफल रहा। कंपनी के फाउंडर केशव रेड्डी के अनुसार, इसे भारत की भाषा-नाम आदि खासियतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।