गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनपढ़ व्यक्ति देश पर बड़ा बोझ होता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संविधान से मिले अधिकारों व संविधान की उससे अपेक्षा को नहीं समझता वह कैसे अच्छा नागरिक बन सकता है? बकौल गृह मंत्री, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब स्कूल ड्रॉपआउट रेट गिरकर 1% हो गया था।