अनमोल बिश्नोई ने किया था बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ब्रेनवाश: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने पूछताछ में बताया है कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने उसका 'ब्रेनवाश' किया था। बकौल रिपोर्ट्स, अनमोल ने कुमार से कहा था कि भगवान और समाज का काम कर रहे हैं इसलिए बिना घबराहट इसे अंजाम देना चाहिए।