inshorts

अनाथ बच्ची का कई बार रेप करने वाले शख्स को ओडिशा में हुई 14 साल की जेल

कटक (ओडिशा) में रेलवे प्लैटफॉर्म पर रह रही अनाथ बच्ची का कई बार रेप करने के दोषी 57-वर्षीय शख्स को स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को 14 साल जेल की सज़ा सुनाई। लड़की को 11-वर्ष की उम्र में नवंबर 2014 में एक एनजीओ ने रेस्क्यू किया था। सरकारी वकील के अनुसार, दोषी जबरन शराब पिलाकर लड़की का रेप करता था।