राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 12 अनाथ बच्चों के कथित उत्पीड़न के मामले में बिहार और तमिलनाडु की सरकारों को नोटिस भेजा है। आयोग ने उस मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया जिसमें कहा गया था कि चेन्नई के एक मदरसे में बिहार के अनाथ बच्चों को रखने और उनके उत्पीड़न को लेकर चेन्नई में 2 लोग गिरफ्तार हुए हैं।