अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट दशहरे के बाद करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह दशहरे के अवकाश के बाद अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के लिए तैयार है। भारत के मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा, "हम...निश्चित रूप से इसे सूचीबद्ध...करेंगे।" दशहरे का अवकाश 3-9 अक्टूबर तक रहेगा।