inshorts

अनुमति के बिना टेंट लगाकर आसाराम की पूजा करने पर 5 लोगों के खिलाफ यूपी में केस दर्ज

पुलिस ने शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में अनुमति के बिना टेंट लगाकर आसाराम की पूजा करने को लेकर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, बीजेपी के एक नेता ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। गौरतलब है, आसाराम नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे हैं।