केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को लद्दाख के हम्बोटिंग ला में दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के 10-10 किलोवॉट (केवी) के ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में ट्रांसमीटर लगने से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रहने वाले लोगों को भारत के विकास के बारे में जानने का मौका मिल सकेगा।