अनुष्का को चैट दिखाई थी, उन्हें इसका पहले से अंदाज़ा था: डीविलियर्स के संन्यास पर कोहली

विराट कोहली ने बताया है कि ए.बी. डीविलियर्स ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने पर उन्हें वॉट्सऐप पर एक वॉयस मेसेज भेजा था। कोहली ने कहा, "मैंने अनुष्का को डीविलियर्स का वॉयस नोट और वॉट्सऐप चैट दिखाई...उन्होंने पहली बात यह कही कि 'मुझे मत बताइए'।" बकौल कोहली, अनुष्का को इस बारे में पहले से अंदाज़ा था।