inshorts

अन्ना हज़ारे की पुणे के अस्पताल में हुई एंजियोग्राफी, हालत स्थिर

समाजसेवी अन्ना हज़ारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को उनकी एंजियोग्राफी हुई। बकौल अस्पताल, हज़ारे की हालत स्थिर है और 2-3 दिनों में डिस्चार्ज हो जाएंगे। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हज़ारे के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।