अन्य देशों के कानून के मुकाबले हमारे देश का कानून 'बच्चा' है: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 पर जवाब देते हुए कहा है, "हमारा कानून अन्य देशों की तुलना में सख्ती के मामले में 'बच्चा' (कुछ नहीं) है।" उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में अधिक कड़े कानून हैं इसलिए उनकी सज़ा की दर बेहतर है।