अन्य राज्यों के इमामों को पुलिस को करना होगा सूचित, करवाना होगा पंजीकरण: असम के सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अन्य राज्यों से आने वाले सभी इमामों-मौलवियों को पहचान सत्यापन के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करना होगा। बकौल सरमा, एक सरकारी पोर्टल में सभी इमामों-मौलवियों को पंजीकरण करवाना होगा। आतंकी संगठनों से संबंधों को लेकर 2 इमामों को गिरफ्तार किए जाने पर मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है।