inshorts

अप्रेज़ल मीटिंग में 'नौकरी से निकाले' गए शख्स ने मैनेजर को पिच किया आइडिया, मिला प्रमोशन का ऑफर

एक टेक कर्मचारी ने दावा किया कि उसके मैनेजर ने अप्रेज़ल मीटिंग में उसे दूसरी नौकरी ढूंढने के लिए कहा क्योंकि कंपनी में प्रोजेक्ट नहीं थे। उसने वेबसाइट व बिज़नेस में AI इंटीग्रेशन का आइडिया पिच किया जिससे मैनेजर काफी प्रभावित हुआ। बकौल पोस्ट, मैनेजर ने अगले 2-महीने में प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन व बेहतर सैलरी का ऑफर दिया।