कोयला मंत्रालय ने बताया है कि अप्रैल-2025 में भारत में कोयले का उत्पादन 3.63% बढ़कर 81.57 मिलियन टन हो गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में कोयले के उत्पादन से 78.71 मिलियन टन अधिक है। अप्रैल में देश से कुल 86.64 मिलियन टन कोयला डिस्पैच हुआ जो कि पिछले वर्ष के इसी अवधि में 85.11 मिलियन टन था।