देश में अप्रैल-अगस्त के बीच LPG के 62 लाख कनेक्शन हुए बंद, e-KYC व सप्लाई संकट का असर
देश में अप्रैल-अगस्त के बीच 62 लाख घरेलू LPG कनेक्शन कम हुए और सितंबर की शुरुआत में एक्टिव ग्राहक घटकर 32.77-करोड़ रह गए। LPG कनेक्शन में कमी के पीछे पश्चिम एशिया के संकट से सप्लाई पर पड़ा असर, नए कनेक्शन में कमी और आधार-बेस्ड e-KYC को वजह माना जा रहा है। इस दौरान 27.43-करोड़ ग्राहकों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हुआ।