अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा होने के बाद Just Dial के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे
लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे आने के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर
₹1,242.30 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 20% की तेज़ी देखी गई। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 13.6% बढ़कर ₹280.6 करोड़ हो गया है। कंपनी का बाज़ार पूंज़ीकरण ₹10,564 करोड़ है।