अप्रैल से भारत में ₹21 लाख में इलेक्ट्रिक वाहन बेचना शुरू कर सकती है टेस्ला: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भारत में अप्रैल माह तक कंपनी के रिटेल ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं। टेस्ला ने मुंबई के बीकेसी बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट और नई दिल्ली के एयरोसिटी में शोरूम के लिए जगह चुनी है। टेस्ला भारत में $25,000 (लगभग ₹21 लाख) से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की योजना बना रही है।