महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह अप्रैल से अपने एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों में होने वाली मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। मारुति सुज़ुकी, हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, किआ, बीएमडब्ल्यू और होंडा भी अगले महीने से वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।