एडटेक कंपनी अपग्रैड के सीईओ अर्जुन मोहन ने बेंगलुरु में बाढ़ के बीच ट्रैक्टर पर सवार होकर दफ्तर जाने का वीडियो शेयर किया है। मोहन ने लिंक्डइन पर बताया, "मुझे 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, कमर तक के पानी को पार करने के लिए ट्रैक्टर की सवारी करनी पड़ी और बाइकर्स से लिफ्ट लेनी पड़ी।"