प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी आंखों से मशहूर हुई 'मोनालिसा' ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि वह महाकुंभ छोड़ रही है। मोनालिसा ने कहा, "मीडियावालों और लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया है जिससे मेरे माता-पिता बहुत परेशान हैं और मुझे घर वापस भेज रहे हैं।" उसने बताया, "हम ₹3 लाख कर्ज़ लेकर मालाएं बेचने आए थे।"