रोज़ इस्तेमाल करने से ईयरबड्स गंदे हो जाते हैं जिससे आवाज़ कम आने लगती है और कान में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर ईयरबड्स में हटाने योग्य सिलिकॉन टिप्स हैं, तो उन्हें गर्म, साबुन वाले पानी में 15-20 मिनट तक भिगो दें और धीरे से रगड़कर साफ करें। वहीं, ईयरबड्स के बाहरी हिस्से को माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें।